सामग्री :
- 200 ग्राम कार्नफ्लोर
- 400 ग्राम सब्जियों का किमा (मशरूम, कैबेज, गाजर, मटर, पत्तागोभी उबाल कर मैश कर लें)
- 50 ग्राम बारीक कटा लहसुन
- 2 छोटे चम्मच टमाटर केचअप
- 1 छोटा चम्मच चिली आयल
- 10 ग्राम बारीक कटे टमाटर
- 5 ग्राम बारीक कटीं हरीमिर्च
- 10 ग्राम बारीक कटी धनिया पत्ती
- 1 छोटा चम्मच दरदरी कालीमिर्च
- तेल आवश्यकतानुसार
- 2 छोटे चम्मच यीस्ट
- 100 मिलीलीटर पानी
- 2 छोटे चम्मच लालमिर्च पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच सोया सौस
विथि : कार्नफ्लोर में पानी और यीस्त डाल कर अच्छी तरह गूंथ लें। बराबर भागों में बांट कर गोले बना लें। डिमसम बेलन की सहायता से 5 मिलीमीटर के पतले रैपर (खोल) बना लें।
सब्जियों में नमक, लहसुन, मिर्च, थनिया व सेया सौस मिलाएं। इन के भी रैपर के बराबर भाग कर लें। हर रैपर में फिलिंग रख कर बंद कर दें। स्टीमर में रख कर 7-8 मिनट तक स्टीम करें।
डिमसम सौस के लिए : एक पैन में चिली आयल डालें और 1 मिनट तक गरम करें। इस में चिली पेस्ट, चीनी, नमक, केचअप, लहसुन, टमाटर डाल कर 2 मिनट तक फ्राई करें।
डिमसम बास्केट में स्टीम्ड डिमसम रख कर सौस के साथ सर्व करें।

No comments:
Post a Comment