सामग्री :
● 1 प्याला चावल का आटा
● 1/2 प्याला कद्दूकस किया नारियल
● थोड़ी किशमिश
● 2 बड़े चम्मच कटा बादाम-पिस्ता
● 2 बड़े चम्मच चीनी
● 1 छोटा चम्मच मोटी इलायची के दाने
● शहद व मलाई
विधि : चावल का आटा पानी से गूंध लें तथाढक कर2 20-25 मिनट के लिए रख दें।
शहद के अलावा बाकी सारी सामग्री मिक्स कर लें। चावल के गोले बना कर नारियल मिश्रण उस में भर दें। एक थाली में रखें। प्रेशर कुकर में बिना प्रेशर दिए 15-20 मिनट पकाएं। थोड़ा ठंडा कर के शहद व मलाई के साथ परोसें।

No comments:
Post a Comment