सामग्री :
● 2 प्याले दूध
● 1/2 प्याला भुनी सूजी
● 1/2 प्याला चीनी
● 1 बड़ा चम्मच कौफी
चौकलेट सोस की सामग्री :
● 1 बड़ा चम्मच मक्खन
● 1 बड़ा चम्मच कार्नफ्लोर
● 2 बड़े चम्मच चीनी
● 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
● 1/2 प्याला दूध
विधि : दूध उबाल कर उस में चीनी या कौफी मिलाएं। अब इस में सूजी मिलाकर मिक्स कर लें। अलग अलग कटोरियों या मोल्ड में डाले तथा इन्हें एक थाली में रख कर प्रेशर कुकर में बिना प्रेशर दिए 10-15 मिनट पकाएं।
सौस के लिए मक्खन गरम करें, कार्नफ्लोर डाल कर पकाएं। चीनी व कोको पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें।
कौफी कप्स को उलटा कर प्लेटों में परोसें। चौकलेट सोस व सूखे मैवे से सजाएं।
No comments:
Post a Comment