सामग्री :
● 1/2 प्याला चना दाल
● 1/2 प्याला मसूर दाल
● 1/2 प्याला अरहर दाल
● 1/2 छोटा चम्मच भुना पिसा जीरा
● नमक व लालमिर्च स्वादानुसार
● 1/2 छोटा चम्मच अमचूर
● 2 हरीमिर्च - कटी
● 1 प्याज लंबा-पतला कटा
● 1 टमाटर कटा
● 5-6 हरीमिर्चें - लंबी कटी
● 1/2 छोटा चम्मच जीरा
● 1/2 छोटा चम्मच सरसों
● 1 चम्मच चाट मसाला
● 1 चम्मच तेल
विधि :
सभी दालों को 3-4 घंटे भिगो कर मोटा गाढ़ा पीस लें। इस में नमक, मिर्च, कटी हरीमिर्च व अमचूर मिला कर छोटे-छोटे गोले बना लें।
एक थाली में रखकर प्रेशर कुकर में बिना प्रेशर दिए धीमी आंच पर 15 मिनट पकाएं।
अब कड़ाही में तेल गरम करें। जीरा, सरसों तड़काएं। प्याज लाल होने तक भूनें। हरीमिर्च व टमाटर डाल कर 1-2 मिनट तक भूने और दाल बाल्स डाल कर मिक्स कर लें। चाट मसाला डाल कर परोसें।

