सामग्री :
◆ 1 प्याला कद्दूकस की हुई लोकी
◆ 2 बड़े चम्मच बेसन
◆ 1 छोटा चम्मच अनारदाना
◆ 1/2 छोटा चम्मच जीरा
◆ नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार
◆ 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया पनीर
सामग्री ग्रेवी के लिए :
◆ 2 प्याज पिसे
◆ 2 टमाटर पिसे
◆ 1 छोटा चम्मच अद्रक-लहसुन पेस्ट
◆ 1 बड़ा चम्मच तेल
◆ 2 बड़े चम्मच दही फेंटा हुआ
◆ नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार
◆ 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
विधि :
कोफ्तों की सामग्री को अच्छी तरह मिला कर गोले बना लें। कुकर में पानी गरम करें। थाली में कोफ्ते सजाएं तथा 10 मिनट तक पका लें।
तेल गरम कर के अदरक, लहसुन व प्याज गुलाबी होने तक भूनें, टमाटर डाल कर अच्छी तरह पका लें। 1 प्याला पानी डाल कर उबाल लें। कोफ्ते डाल कर धीमी आंच से 5-7 मिनट ढक कर पकाएं। गरम मसाला व दही डाल कर मिक्स करें और गरम-गरम परोसें।
No comments:
Post a Comment