Popular Posts

Friday, 29 October 2021

इडली हरीभरी

 

सामग्री :
  • 1 प्याला चावल
  • 1/2 प्याला उरद दाल - धुलु
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 प्याला बारीक कटा पालक
  • 2 हरी मिर्चें - बारीक कटी
  • 1 छोटा चम्मच सरसों दाना
  • 1 टमाटर बारीक कटा
  • 2 बडे चम्मच छिले मटर
विधि :
     चावल व दाल 3-4 घंटे भिगो कर अलग-अलग पीस लें। नमक डाल कर मिलाएं तथा 10-12 घंटे गरम स्थान पर रख दें।
     इस में कटा पालक, टमाटर, मटर व मिर्च मिलाएं। तेल में सरसों का तड़का कर इस में मिलाएं। अच्छी तरह फेंटें व इडली के साचें में डाल कर प्रेशर कुकर में 10-15 मिनट बिना प्रेशर के पकाएं। चटनी के साथ परोसें।

Wednesday, 27 October 2021

पीला कद्दू कस्टर्ड

 



सामग्री :

◆ 2 प्याला कद्दूकस किया व उबला पीला कद्द

◆ 1 प्याला चीनी

◆ 1 प्याला ब्रेड क्रंब्स

◆ 1 नींबू का रस

◆ 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर या कसा पनीर अथवा कसा खोया

◆ 1 प्याला दूध

◆ 2 बड़ी इलायची के दाने

◆ चुटकी भर जायफल पाउडर

◆ 2 बड़े चम्मच किशमिश

◆ 1 बड़ा चम्मच मक्खन


विधि :

सारी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें। एक बरतन में डालें तथा उसे प्रेशर कुकर में रख कर बिना प्रेशर दिए 30 से 35 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।

बरतन को उलट कर सर्विंग डिश पर रख दें और ठंडा होने पर बरतन हटा दें। मेवे से सजा कर परोसें।

 

 

Sunday, 24 October 2021

लौकी के कोफ्ते



सामग्री :

◆ 1 प्याला कद्दूकस की हुई लोकी

◆ 2 बड़े चम्मच बेसन

◆ 1 छोटा चम्मच अनारदाना

◆ 1/2 छोटा चम्मच जीरा

◆ नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार

◆ 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया पनीर


सामग्री ग्रेवी के लिए :

◆ 2 प्याज पिसे

◆ 2 टमाटर पिसे

◆ 1 छोटा चम्मच अद्रक-लहसुन पेस्ट

◆ 1 बड़ा चम्मच तेल

◆ 2 बड़े चम्मच दही फेंटा हुआ

◆ नमक व लाल मिर्च स्वादानुसार

◆ 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला


विधि :

कोफ्तों की सामग्री को अच्छी तरह मिला कर गोले बना लें। कुकर में पानी गरम करें। थाली में कोफ्ते सजाएं तथा 10 मिनट तक पका लें।


तेल गरम कर के अदरक, लहसुन व प्याज गुलाबी होने तक भूनें, टमाटर डाल कर अच्छी तरह पका लें। 1 प्याला पानी डाल कर उबाल लें। कोफ्ते डाल कर धीमी आंच से 5-7 मिनट ढक कर पकाएं। गरम मसाला व दही डाल कर मिक्स करें और गरम-गरम परोसें।