सामग्री :
- 10-12 केक रस्क
- 1 प्याला चाकलेट सौस
- 2 प्याला वनीला आइहसक्रीम
- 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
- चाकलेट की रंगीन गोलियां (gems)
- 1/2 बड़ा चम्मच कटे बादाम या अखरोट ऐच्छिक
विधि :
एक ट्रे में केक रस्क लगाएं। ऊपर से चाकलेट सौस डालें व 1/2 घंटा तक उलटपलट कर रखें ताकि रस्क सौस में लिपट जाएं। पुडिंग डिश में 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर डालें। तली और किनारों पर चाकलेट रस्क लगाएं। आइहसक्रीम डाल कर फैलाएं। कटा मेवा बुरके। एक परत रस्क की और लगाएं व बचा मिल्क पाउडर डालें। रंगीन गोलियां (gems) डालें व शेष आइहसक्रीम डाल कर फैलाएं। रंगीन गोलियों से सजा कर फ्रीजर में रखे।
No comments:
Post a Comment