सामग्री :
- 500 ग्राम दही
- 1/2 कप पिसी चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच छोटी इलायची पाउडर
- 4-5 रेशे केसर
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटे मेवे
- 1-2 चांदी के वर्क
विधि :
दही को पतले कपड़ें में बांध कर लटका दे, जिस से उस का सारा पानी निकल जाए। करीब आधे घंटे बाद दही को कपड़ें से निकाल कर उसमें पिसी चीनी मिला कर अच्छे से फेंटे और उसमें मेवा, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं। ऊपर से चांदी का वर्क व मेवे डाल कर परोसें।