Popular Posts

Wednesday, 26 December 2018

आइहसक्रीम केक रस्क पुडिंग (Icecream cake rusk pudding)

सामग्री :
  1. 10-12 केक रस्क
  2. 1 प्याला चाकलेट सौस
  3. 2 प्याला वनीला आइहसक्रीम
  4. 3 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
  5. चाकलेट की रंगीन गोलियां (gems)
  6. 1/2 बड़ा चम्मच कटे बादाम या अखरोट ऐच्छिक

विधि :
एक ट्रे में केक रस्क लगाएं। ऊपर से चाकलेट सौस डालें व 1/2 घंटा तक उलटपलट कर रखें ताकि रस्क सौस में लिपट जाएं। पुडिंग डिश में 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर डालें। तली और किनारों पर चाकलेट रस्क लगाएं। आइहसक्रीम डाल कर फैलाएं। कटा मेवा बुरके। एक परत रस्क की और लगाएं व बचा मिल्क पाउडर डालें। रंगीन गोलियां (gems) डालें व शेष आइहसक्रीम डाल कर फैलाएं। रंगीन गोलियों से सजा कर फ्रीजर में रखे।

Saturday, 22 December 2018

जेली आइसक्रिम पुडिंग (Jelly Icecream pudding)

सामग्री :
  1. 1 पैकेट स्ट्राबेरी जेली
  2. 1 प्याला कटे फल (आम, खरबूजा, अंगुर)
  3. 2 बड़े चम्मच शहद
  4. 2 प्याला आइसक्रीम
  5. 1 छोटा चम्मच नींबू रस
  6. 1/2 बड़ा चम्मच चीनी


विधि : 
          कटे फलों को शहद में मिलाएं। 500 ml पानी लें। आधे को गरम कर उसमें चीनी व नींबू रस डाल कर मिलाएं। आंच बंद कर के जेली क्रिस्टल डाल कर मिलाएं। बचा ठंडा पानी डाल कर मिला लें और ठंडा होने दें।
            पुडिंग डिश में आधी मात्रा जेली भरें व सेट होने तक फ्रीजर में रखें। बाहर निकाल कर उस पर फल व शहद का मिश्रण रखें। ऊपर से आइसक्रीम की आधी मात्रा फैलाएं। दोबारा फ्रीजर में सेट करें व बची जेली डाल कर फिर सेट करें। आइसक्रीम के लौप्स व अंगुर आदि से सजा कर परोसें।

Monday, 26 November 2018

Srikhand (श्रीखंड)

सामग्री :
  1. 500 ग्राम दही
  2. 1/2 कप पिसी चीनी
  3. 1/2 छोटा चम्मच छोटी इलायची पाउडर
  4. 4-5 रेशे केसर
  5. 1  छोटा चम्मच बारीक कटे मेवे
  6. 1-2 चांदी के वर्क
विधि :
दही को पतले कपड़ें में बांध कर लटका दे, जिस से उस का सारा पानी निकल जाए। करीब आधे घंटे बाद दही को कपड़ें से निकाल कर उसमें पिसी चीनी मिला कर अच्छे से फेंटे और उसमें मेवा, इलायची पाउडर और केसर मिलाएं। ऊपर से चांदी का वर्क व मेवे डाल कर परोसें।